कितना अच्छा होता कि हम अपनी ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर पाते। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा, क्योंकि जिस job को हम कर रहे हैं, वहाँ से अच्छी salary नहीं मिल पा रही। पैसा तो हम बहुत कमाना चाहते हैं, लेकिन पैसा कमाने के लिए जो मूल रूप से करना होता है, वह नहीं कर पा रहे — अर्थात business नहीं कर पा रहे।
हाँ, हमारे पास business के बहुत सारे ideas भी हैं — कौन सा business करना है, कहाँ करना है, कैसे करना है, सब पता है। फिर भी शुरुआत नहीं हो पा रही। आज हम business शुरू न कर पाने के कुछ महत्वपूर्ण कारणों को समझने की कोशिश करते हैं।
एक बात पहले ही साफ कर दूँ — यह मेरा personal experience है। ज़रूरी नहीं कि जो मैं लिख रहा हूँ, वह शत-प्रतिशत सच हो। आपका experience या राय comments में ज़रूर बताइएगा।
1. Business को ज़रूरत से ज़्यादा कठिन समझना
अक्सर हम यही सोचते हैं कि business करना बहुत कठिन काम है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप अपनी कार्य-क्षमता और जानकारी के अनुसार business शुरू कर सकते हैं।
हाँ, कुछ business के लिए training भी लेनी पड़ सकती है। जैसे अगर मैं चाय-कॉफी की shop खोलना चाहूँ, तो 7-10 दिन की training काफी होगी। और ऐसे कई business हैं जिनके लिए training की ज़रूरत ही नहीं — जैसे lunch box service, fast food center, milk business, हरी सब्ज़ियों का काम।
यकीन मानिए — जितना काम आप दूसरों के लिए करते हैं, उतना ही अगर अपने business के लिए करेंगे, तो बहुत जल्द successful हो जाएँगे। “Business कठिन है” — यह बात दिमाग से निकाल दीजिए।
2. यह सोचना कि business के लिए बहुत सारे पैसे चाहिए
यह कहना गलत होगा कि business शुरू करने के लिए बहुत पैसों की ज़रूरत होती है। ऐसे बहुत सारे business हैं जो मामूली लागत से शुरू किए जा सकते हैं।
पहले समझिए — business क्या होता है? Business अर्थात अपने customer की ज़रूरत को पूरा करना। अब खुद से पूछिए — ऐसी कौन सी ज़रूरतें हैं जिन्हें आप आसानी से पूरा कर सकते हैं?
जैसे मैं network firewall को अच्छे से समझता हूँ और configure कर सकता हूँ। अगर मुझे network और firewall support का business शुरू करना है, तो ज़्यादा लागत नहीं चाहिए — सिर्फ customers ढूँढने होंगे।
कम लागत में शुरू होने वाले business के examples — tuition, coaching, blogging, YouTube, logo designing आदि।
3. यह मानना कि job करते हुए business नहीं किया जा सकता
हम working people अक्सर मान लेते हैं कि job के साथ business शुरू नहीं किया जा सकता, जबकि यह पूर्णतः सत्य नहीं है।
मेरा एक मित्र hotel का business करता है और वह अपने hotel पर job के बाद जाता है — शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक। उसका business ठीक चल रहा है। ऐसे कई business हैं जिन्हें job के साथ किया जा सकता है — office में बैठकर monitor कर सकते हैं, या घर के किसी member को जोड़कर शुरू कर सकते हैं।
मेरा मानना है — अगर आप job कर रहे हैं और पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी आप पर है, तो job को तुरंत मत छोड़िए। Job के साथ-साथ कोई business शुरू कीजिए, और जब उससे अच्छी income होने लगे, तब job छोड़ने का फैसला लीजिए।
4. सबसे बड़ा रोग — “लोग क्या कहेंगे?”
किसी भी business को न कर पाने का सबसे बड़ा कारण यही सोचना है कि लोग क्या कहेंगे। हमें अपने business से ज़्यादा चिंता इस बात की होती है कि लोग क्या कहेंगे।
दोस्तों, लोगों का तो काम ही है कहना। वे जो कहेंगे, कहते रहेंगे — आपको बस अपने business पर ध्यान देना है। हमारे आस-पास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो हमेशा negative माहौल बनाते हैं। ऐसे लोगों से बचिए, उन्हें नज़रअंदाज़ कीजिए।
याद रखिए — जब आप business में successful हो जाएँगे, तो यही लोग आपकी तारीफ करते नज़र आएँगे। हमेशा positive रहिए और आगे बढ़ते रहिए।
5. Planning तो बहुत, पर पहला कदम कभी नहीं
हमने सब planning कर ली, पैसों का बंदोबस्त भी कर लिया — लेकिन अगर पहला कदम ही आगे नहीं बढ़ाया, तो क्या कभी business कर पाएँगे?
मैंने खुद अपना IT services का business शुरू करने से पहले लगभग 4-5 साल सिर्फ planning में बिता दिए थे। रोज़ नए ideas आते, planning करता, लेकिन execution कभी नहीं करता। नतीजा — काफी समय तक business शुरू ही नहीं हो पाया।
ज़्यादा सोचने से सिर्फ समय बर्बाद होता है। सोचना कम कीजिए, पहला कदम आगे बढ़ाइए। एक बार शुरुआत कर दीजिए — फिर ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करते रहिए। लेकिन सिर्फ सोचते और planning करते मत रह जाइए।
—
मुझे पता है आप भी business करना चाहते हैं, और ऊपर बताई अड़चनें आपको भी आ रही हैं। Comments में ज़रूर बताइए — आपको कौन सी समस्या सबसे ज़्यादा रोक रही है? और अपना अगला कदम आप कब बढ़ा रहे हैं?