How to Disable | Stop |Turn Off Windows Automatic Updates on Windows 10.

दोस्तों आज का यह पोस्ट Windows Updates से सम्बंधित है। मुख्यतः इस पोस्ट में हम सीखेंगे कि किस तरह हम अपने कंप्यूटर , लैपटॉप या डेस्कटॉप में बार – बार आने वाले Windows Updates को Disable / Stop  करें। वैसे तो मैं यही सलाह दूंगा कि हमेशा अपने कंप्यूटर या लैपटॉप – डेस्कटॉप को अपडेट रखें। जब भी कोई Security Updates आता है तो उसे जरूर इंस्टाल करें।  ऐसा करने से आपका कंप्यूटर सिक्योरिटी purpose से हमेशा सुरक्षित रहेगा।

Operating System में बार – बार Updates क्यों आता है ?

कोई भी Update ,उस Operating System के अंदर की कमियों को दूर करने के लिए होता है। जैसे ही कोई Operating System or Software /  Application लांच होता है उसके बाद दुनियाभर से Computer user उसे use करना चालू करते हैं और जैसे ही उसमे कोई कमी पायी जाती है तब उस कमी को updates के माध्यम से दूर किया जाता है। माइक्रोसॉफ्ट भी Windows Updates के माध्यम से Security Patches इनस्टॉल करवाता है या अन्य किसी bugs /कमियों को दूर करता है।

Stop | Disable | Turn Off Windows Updates

ऐसा भी हो सकता है कि किसी विशेष परिस्थिति के कारण  हमे Windows Updates की जरुरत न हों या किसी अन्य जरुरत को पूरा करने के लिए Windows Updates को Stop या Disable करना चाहते हैं। बहुत बार ऐसा भी होता है कि हमे Windows Updates को लेकर बार – बार परेशानी होने लगती है , जैसे बार – बार अपडेट आना , ज्यादा डाटा का उपयोग करना , कंप्यूटर को Restart करना इत्यादि।

तो दोस्तों चलिए हम अपने मेन टॉपिक पर आते हैं और देखते हैं कि किस प्रकार हम Windows Updates को बंद कर सकते हैं। मैं यंहा पर दो तरह से updates को disable या stop करके बताता हूँ , आपको जो बेहतर लगे उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रहे यह सारे steps को admin login से ही करें।

Method 1 

 Windows Services को बंद करके 

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर की रनिंग services को Open कर लें।  ऐसा करने के लिए आपको RUN पर जाकर services.msc टाइप करना होगा और enter का बटन प्रेस करना होगा।
  • दूसरा तरीका यह है कि आपको Computer Management में जाकर Services को ओपन करना होगा। ऐसा करने के लिए अपने कंप्यूटर (My PC ) को right click करके Manage को click करें। और manage में जाकर services & applications को select कर लें।

Windows Services

  • अब जब services open हो जायेगा तब आपको Windows Updates को find करना है। उस पर double click करके उसे open करना है और startup type में जाकर disabled करना है।  इस तरह से आप windows updates की running service को disable कर देंगे।  जब तक आप इसे enable नहीं करेंगे तब तक यह disable ही रहेगा और windows update नहीं होगा।

 

Method 2

GPEDIT के through 

  • यंहा पर भी आपको RUN पर जाकर gpedit,msc टाइप करना है और लोकल ग्रुप पालिसी एडिटर को ओपन करना है।
  • अब Local Computer Policy में जाकर Administrative Templates में जाना है Windows Components को select करना है।
  • Windows Components में जाकर आपको Windows Updates को ढूंढना है। और Windows Updates में जाकर Configure Automatics Updates  को सेलेक्ट करना है।
  • Configure Automatics Updates को Open कर लेना है और इसे Disabled कर देना है। इस प्रकार आप GPEDIT में भी windows update को बंद कर दिए हैं। अब आपका windows updates की service काम करना बंद कर देगी।

 

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसे लगी , comments के माध्यम से जरूर बताएं। अगर इस आर्टिकल से थोड़ी बहुत भी जानकारी आपको मिली हो तो इसे अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें।

 

धन्यवाद !!!

Leave a Comment